Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वेतन, नियमितीकरण और पेंशन को लेकर लघु वेतन कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी,,- जिला कलेक्टर कार्यालय में लघु वेतन कर्मचारी संघ का ज्ञापन

वेतन, नियमितीकरण और पेंशन को लेकर लघु वेतन कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी,,

- जिला कलेक्टर कार्यालय में लघु वेतन कर्मचारी संघ का ज्ञापन
देवास। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। संघ जिला अध्यक्ष जगदीश तंवर ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा पूर्व में भी कई बार ज्ञापन एवं आंदोलनों के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन अब तक मांगों का समाधान नहीं हो सका है। इससे देशभर के ‘डी’ ग्रुप कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। श्री तंवर ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को भोपाल में आयोजित महासंघ की बैठक में निर्णय लिया गया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में मांगों का निराकरण नहीं हुआ या प्रतिनिधिमंडल को चर्चा हेतु नहीं बुलाया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। ‘डी’ ग्रुप के अंतर्गत दैनिक वेतनभोगी, स्थायी कर्मी, अंशकालीन कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार, आशा-उषा कार्यकर्ता, मध्यान्ह भोजन रसोइया, सफाई कर्मी तथा आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों की मांगें है कि 8वें वेतन आयोग में ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों को कम से कम 40 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाए। श्रम विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती से की जाए। आंगनवाड़ी, आशा, रसोइया व अन्य कर्मचारियों को न्यूनतम 30,000 रूपए वेतन दिया जाए। पंचायत व नगरीय निकाय कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। आउटसोर्सिंग भर्ती पर रोक लगाई जाए। 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वालों को नियमित किया जाए। केन्द्र शासित प्रदेशों में पदों का पुनर्गठन कर भर्ती की जाए। सभी राज्यों में समान वेतन व भत्ते लागू किए जाएं। नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए तथा 70 वर्ष से अधिक पेंशनरों के लिए खाद्यान्न व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मांगे पूरी नही होती है तो द्वितीय चरण में 23 मई 2026 को कर्मचारी काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे एवं तृतीय चरण मेें 7 जून 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर विशाल प्रदर्शन और आमसभा आयोजित की जाएगी। ज्ञापन के दौरान संयुक्त मोर्चा संवरक्षक गंगासिंह सोलंकी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, मुकेश चौधरी, जिला सचिव मुकेश चौधरी, तृतीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जगदीश चौधरी, बनेसिंह राजपूत, रामकिशन दांगी, मनोहर सिंह नागर, पुरूषोत्तम डोडिया, राजेन्द्र पुजारी, सतीष गोयल, परसराम जी, उमेश चौधरी सहित कर्मचारी उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...