Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया मातृशक्ति का सम्मान
देवास। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अमित पांडे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा हाटपीपल्या वार्ड क्र.2 आंगनवाडी केन्द्र पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्तियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष पूजन- अर्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष रामू जमोडिया ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बबीता एवं अंतिमबाला श्रीनाथ रही। मुख्य अतिथि ने महिलाओं के उत्थान और सामाजिक सेवा से जुड़े अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ, जिला देवास द्वारा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ एवं जिला मंत्री अमित पांडे, रामकन्या पांचाल, सुगनबाई बामनिया, रानी जमोडिया, पूजा रतोली, शांताबाई वर्मा, आशा बिंजवा, कला भंडाल, बबीता गुर्जर,वंदना, तनीषा एवं प्रमिला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रही। आभार कला भंडाल ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...