Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कृषि और पशुपालन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर हुई चर्चा

कृषि और पशुपालन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर हुई चर्चा

देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज ओल्ड जनपद पंचायत परिसर सोनकच्छ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सम्मान एवं सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सोनकच्छ की सीईओ गीतिका सोनी, जिला पंचायत देवास से एपीओ सुमन शुक्ला एवं डीसी दीपाली मालवीय, वेटरिनरी विभाग से ब्लॉक वेटरिनरी ऑफिसर डॉ. अदिति मालवीय, एनआरएलएम सोनकच्छ से असिस्टेंट ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपमा वर्मा एवं योगेश ठाकुर तथा बीएआईएफ सोनकच्छ से टीम लीडर संदीप लेवा, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट रामाश्रय साहू और प्रोग्राम ऑपरेटर जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर सीईओ गीतिका सोनी ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला पंचायत देवास की एपीओ सुमन शुक्ला ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं सोनकच्छ ब्लॉक वेटरिनरी ऑफिसर डॉ. अदिति मालवीय ने पशु आहार, कृत्रिम गर्भाधान (आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन) तथा पशुपालन में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। बीएआईएफ सोनकच्छ के टीम लीडर संदीप लेवा ने मिशन सुनहरा कल परियोजना की जानकारी देते हुए पशु सखी और कृषि सखी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में पशु सखी एवं कृषि सखी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीएआईएफ सोनकच्छ के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट रामाश्रय साहू ने किया, जबकि अंत में टीम लीडर संदीप लेवा ने उपस्थित सभी नारी शक्ति का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...