Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

माँ क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

माँ क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन द्वारा 
महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह
देवास। अन्तर्राष्ष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माँ क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन के द्वारा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल क्षिप्रा में मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम,.खेल युवा कल्याण विभाग देवास ब्लॉक समन्वयक यूनुस खान, माँ क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति, सचिव सैयद सादिक अली और वरिष्ठ शिक्षिका श्री मति उषा जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली कुमारी पूर्णा उपाध्याय व हंसिका राठौर का सम्मान किया। ज्योतिष मीना राव, प्रिया मांगरोले, सरपंच, कीर्ति उपाध्याय क्षिप्रा, समाज सेविका पतिता जोशी, शिक्षिका ममता सोलंकी छापरी, उत्कृष्ट शिक्षिका नीता पत्सारिया, पिंकी शर्मा, सोनल सिसोदिया आदि का भी सम्मान किया गया। इस अवसर महिला खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया जिसमें महिला वर्ग ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विजेता महिलाओं को पुरूस्कार देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम का संचालन स्कूल खेल शिक्षक राजीव चौहान और तकनीकी निर्देशन आकाश गिरी गोस्वामी द्वार किया व आभार रचना मौर्य द्वारा व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...