Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

चैत्र नवरात्रि पर कैला देवी मंदिर में वृंदावन के संत श्री भास्करानंद जी महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ होगा

चैत्र नवरात्रि पर कैला देवी मंदिर में वृंदावन के संत श्री भास्करानंद जी महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ होगा
 देवास।  चैत्र नवरात्रि पर्व में प्रति वर्षानुसार मिश्रीलाल नगर स्थित मां कैला देवी शक्ति पीठ पर 19 मार्च से 9 दिनों के अनुष्ठान के साथ 20 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ । कैलादेवी मंदिर ट्रस्ट संस्थापक मन्नूलाल गर्ग ने बताया कि कैला देवी मंदिर उत्सव समिति के संयोजक रायसिंह सेंधव की अध्यक्षता में आयोजित समिति  के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक में नवरात्रि के पर्व पर होने वाले धार्मिक, आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं नवरात्रि उत्सव मनाए जाने की रूप रेखा तैयार की । समिति द्वारा 19 मार्च को हिंदू नववर्ष पर सनातन परम्परा के अनुसार शुभकामना कार्यक्रम के पश्चात  कैला देवी मंदिर में घट स्थापना अनुष्ठान यज्ञ पूजा आराधना होगी। 20 मार्च से कैला देवी मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत कथा वृंदावन के ख्यात आध्यात्मिक संत भास्करानंद जी द्वारा प्रारंभ  होगी । बैठक में  संस्थापक मन्नूलाल गर्ग,संयोजक रायसिंह सेंधव, रमेशचंद्र गर्ग, समिति अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, दीपक गर्ग , पूर्व महापौर रेखा वर्मा, राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास, ओ. पी. तापड़िया, राजेश यादव, रमन शर्मा, अजब सिंह ठाकुर, पार्षद रूपेश वर्मा,  हरीश बंसल, जयेश  गर्ग ,मोहन श्रीवास्तव, मिडिया प्रभारी  चेतन उपाध्याय  आदि उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने बताया कि उक्त आयोजन हेतु समिति एवं कार्यकर्ताओं की बैठक एवं होली मिलन समारोह दिनांक 6 मार्च को दोपहर पश्चात 4 बजे  मंदिर परिसर में होगा समस्त कार्यकर्ता से उपस्थित रहने की अपील की गई ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...