Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सरदार पटेल एकता यात्रा का नगर में भव्य स्वागत, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दिया एकता का संदेश

सरदार पटेल एकता यात्रा का नगर में भव्य स्वागत, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दिया एकता का संदेश
देवास। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रेरणा से निकली एकता यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुककर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और समाज में एकता व राष्ट्रहित का संदेश दिया गया।
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
        यात्रा मार्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी, महाराणा प्रताप और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रनिर्माण में इन महापुरुषों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों में नंदकिशोर पाटीदार, बबलू पाटीदार, नवीन नाहर, केके गौर, राजेश पटेल, नरेंद्र पाटीदार, राजेश इकलेरा, कमल बदासा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं पाटीदार युवा संगठन से सुनील पाटीदार, संजू पाटीदार, ओम पाटीदार, नरेंद्र कल्लूखेड़ी, कुंजराज, मनीष पाटीदार, नीतिराज पाटीदार, एसआई राहुल पाटीदार, घनश्याम कटारिया, नवीन मिल्क, मनीशंकर पाटीदार, जगदीश पाटीदार (पीपलरावा), शिव धनदेड़ा, संपति पटेल, रमेश गौर, ब्रिजराज सिंह, शैलेंद्र टीकरिया, संतोष गौर और अजय कटियार सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।
विभिन्न समाजों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

        नगर भ्रमण के दौरान सिख समाज, पोरवाल समाज, रैदास समाज, जाट समाज, कुर्मी, क्षत्रिय, पाटीदार सहित विभिन्न समाजों ने मंच लगाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।
रथ में रखी गई सरदार पटेल से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री
         यात्रा में शामिल रथ पर सरदार पटेल द्वारा उपयोग की गई विभिन्न ऐतिहासिक वस्तुओं को कांच के बॉक्स में दर्शनार्थ रखा गया था। साथ ही लगभग तीन किलो सोने का वह स्तंभ भी प्रदर्शित किया गया, जिससे उन्हें सम्मानित किया गया था। रथ पर लगी उनकी आदमकद प्रतिमा पर भी लोगों ने पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।
40 दिन तक मध्यप्रदेश में करेगी भ्रमण
      यात्रा संयोजक सतीश पटेल, मनीभाई पटेल और बाबूभाई पटेल ने बताया कि यह एकता यात्रा **गुजरात से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलों में 40 दिनों तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में भ्रमण करेगी। इसके बाद यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों में जाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी। कार्यक्रम में गुर्जर समाज से मनोहर कराडा, ब्राह्मण समाज से चेतन उपाध्याय, धाकड़ समाज से देवीसिंह और मदनसिंह धाकड़, जाट समाज से दशरथ जाट सहित विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों ने सभा को संबोधित किया। यात्रा के समापन पर कार्यक्रम का संचालन नवीन नाहर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन केके गौर और बबलू पाटीदार ने व्यक्त किया। इस दौरान सभी समाजों की एकजुटता और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...