राजस्व की टीम के साथ सभी उपयंत्री व स्वास्थ्य की टीम करेगी शत प्रतिशत वसुली,,
देवास। आयुक्त दलीप कुमार ने समयावधि पत्रों की समीक्षा निगम बैठक हाल में की। आयुक्त बैठक के दौरान आगामी ग्रीष्मऋतु को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल पर चर्चा की। जिसमें राजानल तालाब से लिए जाने वाले पेयजल पर चर्चा की तथा एनवीडीए से पर्याप्त मात्रा मे डेम में पानी रहे इस पर कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती को सतत सम्पर्क मे रहने हेतु कहा।
वार्डाे में पेयजल वितरण के समय पर होने तथा कुछ वार्डाे मे देरी से किये जा रहे पेयजल वितरण में सुधार किये जाने हेतु कहा। इसी प्रकार अमृत 2.0 के अन्तर्गत डाली जा रही नवीन पेयजल लाईन से जल उपभोक्ताओं को नवीन कनेक्शन दिये जाने के साथ ही जहां नवीन लाईन डल चुकी है उन वार्डाे मे वार्ड पार्षद के साथ वार्ड उपयंत्री सर्वे कर पुरानी लाईन बन्द कर नवीन लाईन से जल वितरण किये जाने हेतु कहा।
विद्युत खपत की बचत को दृष्टिगत रखते हुए 41 ट्युबवेल कनेक्शन वार्डाे से हटाये गये हैं उन ट्युबवेलों को केप लागकर बन्द किये जाने तथा ट्युबवेल से निकाली गई सामग्री को निगम मे जमा कराये जाने के निर्देश के साथ ही ऐसे जीवित ट्युबवेल जिसमें हेण्ड पम्प डाले जाने की आवश्यकता है वहां हेण्ड पम्प डालें तथा जो हेण्ड पम्प खराब हैं उन्हें सुधारे जाने हेतु कहा तथा वाटर ट्रीमेंट प्लांट पर क्लोरिन टेस्टिगं तथा वार्डाे मे भी पेयजल के सेम्पल लिए जाने के साथ ही ओव्हर हेड टेंक वाटर ट्रीमेंट प्लांट क्लोरिन की खपत चेक कार्य की मानिटरिंग किये जाने हेतु सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री राजेश कौशल,चंदन सोनी को कहा।
गार्डन मेंटेन तथा गार्डनों मे पेड पौधों को पानी दिये जाने हेतु तथा जिन गार्डनों में पानी की व्यवस्था नही है वहां टेंकरो से सप्ताह मे 3 दिवस पानी दिये जाने हेतु सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को निर्देशित किया । विद्युत कनेक्शनों पर लगे नये स्मार्ट मीटर कनेक्शन से प्राप्त बिलों का सत्यापन करें तथा खपत बढकर नही आ पाए की मानिटरिंग किये जाने हेतु कहा ।
स्ट्रीट लाईट एवं जलप्रदाय तथा स्वास्थ्य विभाग से होने वाले मेंटनेंस कार्य की सामग्री जिन ठेकेदरों द्वारा नही दी जा रही है उन ठेकेदारों के विरूद्ध पेनल्टि तथा राशि राजसात किये जाने की कार्रवाई करने हेतु कहा।
आयुक्त ने वाहन विभाग के द्वारा समय पर डोर टु डोर कचरा संग्रहण वाहन कुछ वार्डाे मे समय पर नही जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुधार कार्य करने के साथ ही जिन वाहनों में मेटनेंस कार्य किये जाना है उन वाहनों का तत्काल मेंटनेंस करवाये जाने के निर्देश वाहन प्रभारी को दिए । स्वनिधि से समृद्धि, संबल योजना पर विशेष फोकस दिये जाने के साथ ही स्वनिधि के आवेदनों का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
आगामी 14 मार्च को आयोजित नेशनल लोक अदालत में वसुली की लक्ष्यपूर्ति के लिए संपत्तिकर एवं कम्पाउंडिंग किये जाने के लिए कार्यालय अधिक्षक एवं कालोनी सेल से रणजीतसिंह पंजाबी को कहा। संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि शत प्रतिशत जमा कराए जाने के लिए वार्डाे के सभी उपयंत्रियो तथा सभी स्वच्छता निरीक्षकों एवं दरोगाओं को निगम राजस्व की टीम के साथ सामन्जस्य कर वसुली किये जाने के निर्देश दिए । आयुक्त ने समयावधि पत्रों के साथ साथ प्राप्त सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का सभी विभाग समय पर निराकरण करें।

0 Comments