Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बीएनपी में टीबी रोग रोकथाम के लिए लगाया जांच शिविर

बीएनपी में टीबी रोग रोकथाम के लिए लगाया जांच शिविर

देवास। बैंक नोट प्रेस अस्पताल में महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय के सहयोग से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोग जांच शिविर 10 मार्च से 20 मार्च तक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएनपी के मुख्य महाप्रबंधक के एन महापात्र संयुक्त महाप्रबंधक एसएस राठौर सीआईएसएफ के वरिष्ठ समादेष्ठ संदीप कुमार ,संयुक्त महाप्रबंधक मानव संसाधन अधिकारी सुनील दुपारे, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरोजिनी जेम्स के आतिथ्य में सर्वप्रथम सभी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ पीयूष आचार्य ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक महापात्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीबी एक लाईलाज बीमारी नहीं है यदि हम सतर्क और समय पर जांच कराई तो हम खुद को और अपने परिवार को इस बीमारी से बचा सकते हैं। एक संस्थान के रूप में हमारी जिम्मेदारी केवल कार्य क्षमता बढ़ाना ही नहीं बल्कि अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी ध्यान रखना है इसलिए हम सभी को टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। सभी से यह आग्रह करता हूं कि कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखें, खांसते एवं छीकते समय मुंह को ढके और अपने आसपास की वातावरण को साफ और हवादार रखें, हम सब मिलकर टीबी मुक्त समाज निर्माण में योगदान दें। उन्होंने बताया कि डॉ पीयूष आचार्य बीएनपी के कर्मचारियो अधिकारियों एवं सीआईएसएफ के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजक और उन्हें सही समय पर स्वास्थ्य के प्रति सलाह देते। इस अवसर पर जाहिद पठान, वैभव पेखलै, भुवन साहू, आशीष दत्त, सदानंद यादव, शुभम चक्रवर्ती, कमल सिंह चौहान, अनिल कुमार, विभूत शुक्ला, एस एस रावत, दीपक धिन्ना, गौरव कुमार, लता अवस्थी, अभिरुचि शर्मा एवं अधिकारी कर्मचारी गण और सीआईएसएफ के कर्मचारी सदस्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी देवेंद्र तिवारी ने किया एवं सभी का आभार डॉ पीयूष आचार्य ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...