माहेश्वरी समाज ने अक्षत बलदवा का सम्मान,,
समाज के गौरव अक्षत ने पूरे भारतवर्ष में माहेश्वरी समाज का मान बढ़ायादेवास। माहेश्वरी समाज देवास के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मूंदड़ा ने बताया कि अक्षत ने यूपीएससी की परीक्षा में 173 रैंक प्राप्त कर पूरे भारतवर्ष में माहेश्वरी समाज का नाम रोशन किया। जबकि अक्षत बचपन से ही दृष्टि बाधित रहे हैं शुरू से ही उनका लक्ष्य यूपीएससी की एग्जाम पास करना था इसके लिए उन्होंने अपनी माता एवं पिता संजय एवं उनके गुरुजनों की प्रेरणा से ही एवं उनकी इच्छा शक्ति मजबूत होने के कारण वह यहां तक पहुंच पाए हैं। आगे भी एक बार और यूपीएससी की परीक्षा देने का उनका लक्ष्य है। उनकी इच्छा है कि वह 20 रैंक के अंदर प्राप्त हो तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी।अक्षत ने सन 2025 में बेंगलुरु के लॉ कॉलेज से एलएलबी भी किया है। अक्षत की इस उपलब्धि पर हम सबको एवं पूरे माहेश्वरी समाज को बहुत ही गर्व है। सावलिया नाथ मंदिर में गरिमा मय कार्यक्रम में अक्षत का समाज बंधुओ ने एवं महिला संगठन युवा संगठन सखी संगठन ने केसरिया दुपट्टा एवं पुष्प मालाओं एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर अक्षत के माता-पिता, समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश डागा, पूर्व जिला अध्यक्ष मुरलीधर मानधनिया, देवास अध्यक्ष मनोज बजाज,मीडिया प्रभारी राजेंद्र मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश भूतड़ा, सचिव अनिल झंवर, अशोक सोमानी, सुनील चांडक, द्वारका मंत्री, महिला संगठन अध्यक्ष अनीता मंत्री, सचिव रेखा लाठी, युवा संगठन अध्यक्ष नितिन चांडक,कल्याण भूतड़ा एवं प्रहलाद चांडक आदि महिला एवं पुरुषों ने जोरदार स्वागत किया। प्रारंभ में मुरलीधर मानधनिया ने अक्षत की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का संचालन मनोज बजाज ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजेंद्र मूदडा ने माना।

0 Comments