Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गो रक्षा दल में जीतू रघुवंशी बने प्रदेश उपाध्यक्ष

गो रक्षा दल में जीतू रघुवंशी बने प्रदेश उपाध्यक्ष

देवास। गो रक्षा एवं हिंदूवादी विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे गो रक्षा दल मप्र ने संगठन का विस्तार करते हुए जितेन्द्र सिंह रघुवंशी (जीतू) को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह सिसोदिया द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर की गई। श्री रघुवंशी की गो भक्ति, संगठन के प्रति समर्पण और हिंदू समाज के हितों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि श्री रघुवंशी संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए गो माता की सेवा एवं रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। साथ ही वे संगठन को मजबूत करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। श्री रघुवंशी की नियुक्ति पर संगठन पदाधिकारी, इष्टमित्रों एवं कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...