Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेश पवार की चौथी पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेश पवार की चौथी पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, 

देवास। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री राजेश पवार की चौथी पुण्यतिथि पर शहर में श्रद्धा और संवेदना का वातावरण रहा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने स्व. पवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से आत्मीय चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होता है। स्व. राजेश पवार ने अपनी लेखनी से समाज को दिशा देने का कार्य किया। उनके परिवार को जो भी हमारी ओर से संभव सहायता होगी, वह हरसंभव की जाएगी।” कलेक्टर ने स्व. पवार के दोनों बच्चों एवं उनकी पत्नी को रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चोकसे, अमित बागलीकर, जितेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, सुनील पांडे, संगीता राठौर सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति
स्व. राजेश पवार ने पत्रकारिता को निष्पक्षता, साहस और जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया। उनकी लेखनी सदैव सच के पक्ष में खड़ी रही और समाज की आवाज़ को बुलंद करती रही। वे उन विरले पत्रकारों में शामिल थे, जिनके लिए कलम केवल शब्द नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और संघर्ष का प्रतीक थी। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...