Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत देवास ने मनाया भाई दूज का पर्व , फाग उत्सव

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत देवास ने मनाया भाई दूज का पर्व , फाग उत्सव  

देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला देवास के चित्रांश बंधुओ द्वारा चित्रगुप्त मंदिर गीता भवन में कल शाम भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर सुभाष शर्मा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम की विशेष उपस्थित में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना कर महा आरती की गई एवं भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात चित्रांश भाइयों एवं बहनों द्वारा पुष्प, गुलाल,नृत्य एवं संगीत के साथ भाग उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया । फाग उत्सव की संयोजिका रही शशी खरे, प्रियंका श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव,संगीता श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव ,निकिता निगम, लीला सक्सेना। इसी के साथ देवास में आए समाज के 10  नए परिवार के सदस्यों ने समाज की सदस्यता लेने पर उनका पुष्प हार से स्वागत किया गया। भाई दूज के पर्व पर बीसी के संचालक प्रदीप खरे एवं घनश्याम श्रीवास्तव द्वारा 108 सदस्यों की बी सी भी प्रारंभ की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया। सुभाष शर्मा  ने अपने उद्बोधन में बताया की कायस्थ समाज बुद्धिजीवी एवं पढ़ा लिखा समाज होने के साथ-साथ समाज के विकास में अहम भूमिका अदा करता है एवं समाज से उन्होंने आग्रह किया कि हम सब मिलकर सनातन संस्कृति को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। आपने बताया कि मैं कायस्थ समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित था समर्पित हूं और समर्पित रहूंगा। प्रयास गौतम ने बताया कि कायस्थ समाज की सामाजिक विकास में विशेष भूमिका रही है गौतम ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में चित्रांश बंधुओ की उपस्थिति निश्चित रूप से कायस्थ समाज की शक्ति एवं संगठन का एक सशक्त उदाहरण है कायस्थ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव  उपस्थित रहे ,पवन श्रीवास्तव एवं आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था एवं मंदिर की सजावट की गई । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप खरे द्वारा किया गया । हेमेंद्र निगम काकू द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।अंत में शहर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति समस्त चित्रांश बंधुओ को स्वल्पाहार कराया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...