Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सर्व समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

सर्व समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
देवास। 15 मार्च रविवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व-समाज के साथ मिलकर मध्य प्रदेश  महिला अध्यक्ष (ए.बीच.के.एम.) अनुपमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में सर्व समाज की महिलाओं ने मिलकर हर्षाेल्लास से महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित एवं धरा कानूनगो  द्वारा सरस्वती वंदना के आकर्षक नृत्य के साथ किया गया। भीषण संघर्षों एवं अपने अटूट आत्मविश्वास से जिन अकेली महिलाओं ने समाज में अपना एक विशिष्ट मुकाम बनाया, अपने बच्चों को योग्य बनाया उन्हें शॉल, माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही विभिन्न गुणों से परिपूर्ण महिला को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रकार के गेम्स, लकी ड्रा, पुरस्कार वितरण, प्रत्येक महिला को निश्चित उपहार दिया गया।  अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को कुछ घंटों के लिए दरकिनार कर अपने स्वयं का जश्न मनाने को डी.जे. की धुन पर महिलाओं ने नृत्य कर, गाना सुनाकर, अपनी  झिझक को छोड़ मंच पर अपने अनुभव को साझा कर एक दूसरे के साथ खुशियाँ बांटी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का  आयोजन अनुपमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधा पाटीदार ने किया, स्वागत श्रीमती सीता श्रीवास्तव एवं रंजना दुबे ने किया एवं आभार अनुपमा वर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...