भारत विकास परिषद के चुनाव संपन्न
देवास। भारत विकास परिषद शाखा देवास की साधारण सभा एवं चुनाव स्थानीय खेड़ापति होटल में निर्वाचन अधिकारी अवंतिका शाखा उज्जैन के सदस्य एवं वर्तमान में मध्य भारत पश्चिम प्रांत कोषाध्यक्षक चिराग शाह की उपस्थिति में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वानुमति से परिषद के सुरेश डसानिया अध्यक्ष, हेमंत वर्मा सचिव एवं कीर्ति चव्हाण कोषाध्यक्ष चुने गए। निर्वाचित सभी नवीन पदाधिकारी को परिषद के उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी। कार्यक्रम का प्रारंभ में भारत माता के फोटो पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया। वृषाली आप्टे, पल्लवी जोशी ने वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ सुनील तिवारी ने महिलाओं में बढ़ती कैंसर की बीमारी एवं उससे बचने के उपाय भी उपस्थित सभी सदस्य को बताएं। कार्यक्रम में हेमंत वर्मा ने पर्यावरण को बचाने हेतु उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी बताया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मीना राव ने स्वागत भाषण दिया, पूर्व सचिव अंतिम अग्रवाल ने पूरे वर्ष किए गए समस्त कार्यों का वाचन किया, पूर्व कोषाध्यक्ष शालिनी चव्हाण ने पूरे वर्ष का आय व्यय भी प्रस्तुत किया। इसके पूर्व उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेघा गोयल एवं नेहा अग्रवाल ने किया एवं आभार विक्रम आप्टे ने माना।
0 Comments