Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए एमपी टीम का चयन,, - देवास से प्रदीप और पुष्पेंद्र का चयन, देवास में हुई ट्रायल स्पर्धा

राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए एमपी टीम का चयन,,

 - देवास से प्रदीप और पुष्पेंद्र का चयन, देवास में हुई ट्रायल स्पर्धा

देवास। इंडियन बॉडीबिल्डर फेडरेशन मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश (मुख्यालय उज्जैन) तथा इंदौर जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन के सहयोग से आगामी 28 व 29 मार्च को इंदौर के बास्केटबॉल स्टेडियम में 17वीं सीनियर मेंस एवं विमेंस बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। देवास बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रेहान शेख ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के चयन के लिए देवास में मल्हार स्मृति मंदिर सभागृह में चयन ट्रायल स्पर्धा आयोजित की गई। स्पर्धा की चयन समिति में पूर्व मिस्टर इंडिया सिविल सर्विसेज एवं प्रादेशिक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके (उज्जैन), इंडियन बॉडीबिल्डर फेडरेशन के संयुक्त सचिव एवं मध्यप्रदेश के महासचिव अतिन तिवारी, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रोहित जेठवा तथा अकबर शेख अज्जू (देवास) शामिल रहे। स्पर्धा का शुभारंभ देवास नगर निगम के पार्षद विकास जाट, एडवोकेट चंद्रपाल सिंह सोलंकी, रेहान शेख, खुमान सिंह बैस, खालिक शेख और मनदीप सिंह पंवार ने किया। मध्यप्रदेश की ‘ए’ टीम में जेताराम नायक, युवराज वर्मा, राहुल नरवरिया (इंदौर), उदय सिंह चौहान (विदिशा), सौरभ देवनाथ (नर्मदापुरम), कमलेश चांगल, शोएब मोहम्मद (उज्जैन), मुश्ताक (नीमच), अक्षय यादव (इंदौर), बनवारी लाल गुर्जर (ग्वालियर) और निर्मल कुमार सरयाम (बालाघाट) का चयन किया गया। ‘बी’ टीम में मेघश्याम धुरी (भोपाल), विष्णु कावरे (बालाघाट), विशाल तोमर (भोपाल), पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर (देवास), प्रमोद रघुवंशी (विदिशा), आवेश चौधरी (इंदौर), प्रदीप ठाकुर (देवास), विवेक रघुवंशी (गुना), हाशिम अली (भोपाल), शैलेंद्र शुक्ला (सतना) और अनमोल तिवारी (जबलपुर) का चयन किया गया। इस अवसर पर स्पर्धा के आयोजक रेहान शेख का खिलाड़ियों और अतिथियों द्वारा विशेष खेल अभिनंदन भी किया गया।आभार रोहन वर्मा ने मना।उक्त जानकारी एसो.के मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...