मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,,
ट्रेउ यूनियन को और मजबूत करने का लिया संकल्पदेवास। मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक ठेगड़ी भवन भोपाल में पधारे अ.भा.मंत्री नितेश जाटव, मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भगवान विश्वकर्मा, भारत माता, भारतीय मजदूर संघ संस्थापक ऋषि दंतोेपंत ठेगडी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक प्रारंभ हुई। पधारे अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर हरीश यादव मंडला, रामसुजान मोहरी ने स्वागत किया। प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। ट्रेड यूनियन संघ को प्रभावी बनाने पर गहन विचार विमर्श किया। संगठन की मजबूती निर्माण श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा आगामी अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंध का अभ्यास, वर्ग सदस्यता अभियान, ट्रेड यूनियन के अधिवेशन पर चर्चा की गई। जिले में संगठन विस्ताार श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक निर्माण मजदूरों तक पहुंचाने हेतु रणनीति तैयार की गई। म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में अठारह लाख मजदूूरों की सामाजिक सुरक्षा पर प्रदेश महमंत्री लोकेश विजयवर्गीय ने कहा कि संगठित होकर किया गये प्रयासों से ही श्रमिकों के हित की रक्षा संभव है। जागरूकता प्रशिक्षण शिविर, श्रमिक सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। अ.भा.मंत्री जाटव प्रदेश अध्यक्ष पाठक ने भी प्रकाश डाला भारतीय भवन एव संनिर्माण मजदूर संघ महामंत्री लीला किशन वर्मा,को अप्रवासी मजदूर संघ के प्रदेेश संयोजक , संध्या पुरोहित को म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ पर्यावरण संघके प्रदेश संयोजक करेली नरसिंहपुर, सूरज लखन ठेकेदार को संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री शंकर शर्मा हरीश यादव मंडला, सुनील यादव सीधी, राम बिचोले सिंगरोली, शंकर शर्मा, लीला किशन वर्मा, भाया यादव भोपाल, राम सुजान मोहरी डिंडोरी, सूरज लखन जाटव ठेकेदार करेली नरसिंहपुर, प्रहलाद चंदेल मंडला, विकास नारायण तिवारी रीवा, देवीराम जाटव सीहोर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय ने किया तथा आभार संयुक्त महामंत्री शंकरलाल शर्मा ने माना।

0 Comments