Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में पहली बार चैत्र नवरात्रि पर माता की प्रतिमा स्थापना, नौ दिवसीय महोत्सव का होगा आयोजन

देवास में पहली बार चैत्र नवरात्रि पर माता की प्रतिमा स्थापना, नौ दिवसीय महोत्सव का होगा आयोजन
देवास। शहर के इतिहास में पहली बार चैत्र नवरात्रि के अवसर पर माता की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिवसीय आराधना की जाएगी। इस भव्य आयोजन को लेकर ‘जन चेतना सामाजिक संस्था’ द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन की जानकारी देने के लिए एबी रोड स्थित रामाश्रय होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया। संस्था के अध्यक्ष अजय तोमर ने बताया कि 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 19 मार्च से 23 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से पाँच दिवसीय गरबा, महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद 24 मार्च से 26 मार्च तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। 27 मार्च, शुक्रवार को शाम 6 बजे महाभोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को प्रसादी वितरित की जाएगी। साथ ही प्रतिदिन आरती के पश्चात महाप्रसादी वितरण भी किया जाएगा। महोत्सव का समापन 28 मार्च, शनिवार को शाम 4 बजे भव्य झांकी, आकर्षक झांकियों एवं गरबा के साथ विसर्जन चल समारोह के रूप में किया जाएगा, जो सयाजी गेट से प्रारंभ होकर मीठा तालाब तक पहुंचेगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थल वीर सावरकर चौराहा, विकास नगर, देवास (म.प्र.) निर्धारित किया गया है। प्रेसवार्ता में उषा खत्री, अक्षरा तोमर, कविता सिसोदिया, नित्या प्रसाद, सुशीला तोमर, रतना मिश्रा, रितु सावनेर, माया मांझेर, कुसुम दीक्षित आदि ने उपस्थित होकर अपनी-अपनी बात रखी। संस्था ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...