महारानी पुष्पमाला राजे शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
देवास। स्थानीय महारानी पुष्पमाला राजे पंवार शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी 2026) के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को बड़ी सहजता से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. डी. सोनी द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहीं प्रो. शर्मिला काटे, डॉ. अनुपमा तिवारी एवं प्रो प्रीति तगाया द्वारा प्राचार्य एवं उपस्थित वरिष्ठ प्राध्यापकों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।
विज्ञान के नवाचारों पर हुई प्रतियोगिताएं
अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. जी. डी. सोनी ने कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का आधार है। उन्होंने छात्राओं को शोध और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
पोस्टर प्रतियोगितारू छात्राओं ने विज्ञान की विभिन्न थीम पर पोस्टर बनाए। इनके माध्यम से कठिन सिद्धांतों को चित्रों और रंगों के जरिए सरलता से समझाया गया।
मॉडल प्रतियोगिता-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर वर्किंग मॉडल बनाकर अपनी तकनीकी दक्षता और प्रतिभा का परिचय दिया।
भाषण प्रतियोगिता- मुख्य ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार रखने के लिए 2 मिनट का समय दिया गया। छात्राओं ने कम समय में विषय का सारगर्भित एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया।
पुरस्कार वितरण एवं उपस्थिति
प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया क्रमश अनुष्का पारस, अंकिता मालवीय, अलीशा ख़ान और आशिफ़ा ख़ान। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया रौशनी, नंदिनी, दीपिका और पलक के समूह ने और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया शारदा शिंदे , योगिता , पायल और भावना के समूह ने। तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया अलीशा ख़ान ने।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः अंकिता मालवीय, तनिष्का डोडिया और यशस्वी चौहान ने प्राप्त किया है । कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनुपमा तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें प्रमुख रूप से प्रो. चारुशिला भोंसले, राजीव साहू, डॉ. लोकेश जारवाल, प्रो. दीपांविता गांगुली, प्रो. क्रांत दर्शी सिंदल, प्रो . राहुल कौशल, प्रो रेखा जामोद प्रो पूजा सोनी प्रो. वर्षा जायसवाल, प्रो. प्रमोद परिहार, डॉ. इति चौबे, डॉ. वंदना राजपूत एवं अंकित सक्सेना, प्रो नेहा राठौर, प्रो रॉबिन शेख, प्रो रामसितम साकेत, प्रो चेतना सिंह, प्रो शाजिया शेख, प्रो पूजा सांगते, प्रो बबीता बागवान, अल्पना कुशवाह प्रतीक्षा चौहान, अर्चना बोकाडे एवं छात्राएं उपस्थित रही।

0 Comments