Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने मनाया हिंदू नववर्ष, तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा ने मनाया हिंदू नववर्ष, तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

देवास। हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा नगर के केंद्र सिविल लाइंस चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा गुड़-धनिए का प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नागरिकों के बीच हिंदू नववर्ष का कैलेंडर भी वितरित किया गया, जिससे उत्सव का माहौल और अधिक उल्लासपूर्ण बन गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने समस्त जिले वासियों को हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और नव ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें नई शुरुआत, सकारात्मक सोच और समाज के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के भाव के साथ कार्य करती रही है और आगे भी समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता के साथ प्रदेश एवं राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बनें।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, दुर्गेश अग्रवाल, रवि जैन, देवकृष्ण व्यास, राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजयसिंह पंवार, संजय दायमा, भेरुलाल अटारिया, सुरेश सीलोदिया, देवेन्द्र नवगौत्री, मधु शर्मा, मोनिका शर्मा, वनीता व्यास, मनीष जैन, अजबसिंह ठाकुर, मनोज गर्ग, वासुदेव परमार, अशोक पोरवाल, प्रतीक सोलंकी, दिनेश सांखला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...