Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वर्तमान युग तकनीकी शिक्षा का ...संजय कुमार ,,कंप्यूटर,लैपटॉप,एवं सी सी टीवी कैमरे प्रदान किए

वर्तमान युग  तकनीकी शिक्षा का ...संजय कुमार,,
कंप्यूटर,लैपटॉप,एवं सी सी टीवी कैमरे प्रदान किए
देवास। वर्तमान युग आधुनिक  तकनीकी  शिक्षा का है। सभी विद्यार्थियों को प्राथमिक स्तर से ही कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में सानोह इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड श्री संजय कुमार ने प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि सानोह कंपनी के द्वारा  सीएसआर  के अंतर्गत विद्यार्थियों हेतु दो कंप्यूटर, प्रधान अध्यापक हेतु एक लैपटॉप , तथा विद्यालय परिसर हेतु पांच सी सी टीवी कैमरे प्रदान किये।
विद्यालय में कक्षा तीसरी से ही बच्चों को कंप्यूटर  शिक्षा प्रदान की जा रही है। पूर्व में भी  कंपनी द्वारा कंप्यूटर लैब हेतु पांच कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए थे। कंपनी के अधिकारियों ने बच्चों से संवाद किया और विद्यालय में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर एच आर विभाग हेड श्री राकेश  घाडगे ,उप प्रबंधक देवेंद्र तिवारी, खुशी पांचाल, राकेश राघवन, दिलीप ब्रिगडे, नजमा खान अलका परमार उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...