Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

माहेश्वरी समाज की गैर एवं फागोत्सव का आयोजन

माहेश्वरी समाज की गैर एवं फागोत्सव का आयोजन
देवास। माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मूंदड़ा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज देवास द्वारा भेरूगढ़ स्थित राम मंदिर पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक अनूप जैन के भजनों पर समाजजनों ने झूमते नाचते फाग उत्सव मनाया तथा फूलों से होली खेली। कलाकारों का स्वागत केशरिया दुपट्टा पहनाकर किया। इसके पूर्व सुबह 9 बजे समाज बंधुओं द्वारा होली की गैर निकाली गई जिसमें शोकाकुल समाज बंधुओं रामनारायण कचोलिया, आशीष प्रहलाद सोनी, महेश, पुरूषोत्तम झंवर, नीरज गांधी, राजेश प्रहलाद माहेश्वरी, सत्यनारायण लाठी, राजेश जेथलिया के  के यहां जाकर उन्हें रंग गुलाल लगाया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक समाज बंधु गैर में शामिल हुए। इसके पश्चात भेरूगढ़ मंदिर पहुंचकर सभी ने स्वल्पाहार किया तथा साधारण सभा संपन्न हुई। साधारण सभा में अध्यक्ष मनोज बजाज ने महंगाई को देखते हुए समाज का लागा बढ़ाने पर प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से लागा की राशि को बढ़ाकर 150 रू किया गया साथ ही बताया कि यह लागा 1 अप्रेल से लागू होगा। फाग उत्सव के पश्चात सभी समाज बंधुओं ने परिवार सहित सहभोज का आनंद लिया। दिनेश एम भूतड़ा एवं उनकी पूरी युवा टीम को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैलाश डागा, समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद दाड़, महिला संगठन की पूर्व जिलाध्यक्ष मंगला परवाल, माहेश्वरी संगठन की मध्यांचल सहप्रभारी रंजना परवाल, युवा संगठन के पश्चिमांचल उपाध्यक्ष अभिषेक लाठी, महिला संगठन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता मंत्री, पूर्व अध्यक्ष चेतना माहेश्वरी के साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...