Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कुर्मी क्षत्रिय समाज देवास का वार्षिकोत्सव एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

कुर्मी क्षत्रिय समाज देवास का वार्षिकोत्सव एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न
देवास। 15 मार्च को कुर्मी क्षत्रिय समाज देवास का वार्षिकोत्सव एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन किंग जार्ज हायर सेकंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल थीं। विशेष अतिथि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी कुमायु एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमकुमारी थी। इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी से प्रहलाद पटेल, विमल गौर, इंदौर से नमिता सचान, बीना से सतीष पटेल, उज्जैन से राजकुमार कटियार आदि सहित देवास से बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को गौरवांवित किया। सर्वप्रथम समाज अध्यक्ष लालजी पटेल ने स्वागत भाषण में कहा कि विगत कई वर्षो से निरंतर कार्यक्रम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य समाज को संगठित करना एवं आपसी भाईचारा हो, समाज जितना संगठित होगा उतना ही मजबूत होगा। मुख्य अतिथि गीता दुर्गेश अग्रवाल ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहाा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता आती है एवं सभी के सहयोग से स्वच्छता में कम आबादी वाले शहरों में देवास प्रथम रहा। साथ ही सरदार पटेल की प्रतिमा परिषद से पास हो गई है, जल्द ही शहर में स्थापित करवायी जाएगी। भोपाल से पधारी महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमकुमारी ने कहा कि समाज के प्रति समर्पण एवं परिवार की मर्यादाओं के साथ महिलाओं को आगे आना चाहिये एवं दहेज प्रथा को समाप्त करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी कुमायु ने कहा कि देवास में प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव एवं युवक युवती परिचय कार्यक्रम होता है जसके लिए मैं देवास टीम को बधाई देेता हूं। शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज जितना शिक्षित होगा उतना ही आर्थिक रूप से मजबूत होगा, शिक्षा समाज की रीढ़ है एवं आर्थिक रूप से कमजोर होनहार बच्चों को हर संभव मदद करने की बात कही। विमल गौर, प्रहलाद पटेल, राजकुमार कटियार ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में युवक युवती परिचय के अलावा समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया एवं मेधावी बच्चों को भी सम्मानित कियाा गया। संचालन श्रीमती कृष्णासिंह ने किया एवं आभार कुंजबिहारी सिंह ने माना। कार्यक्रम की सफलता के लिए देवास टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में कुंजबिहारी सिंह, लालजी पटेल, धीरेन्द्र सिंह, जागेश्वर सिंह, जय सिंह, विजय सिंह, राजबहादुर सिंह, वाय.एन. पटेल, के.पी. सिंह, भारत सिंह, उमेश सिंह, बिहारीलाल सिंह, अनिल सिंह, सुदर्शन पटेल का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...