देवास। मप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल, गृह विभाग तथा आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में, जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार विक्रम सभा भवन में पाँच दिवसीय भूकंप जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला का शुभारंभ 18 मार्च से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय बारोनिया (प्रोफेसर, केपी कॉलेज) द्वारा किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में संजय बारोनिया (एनसीसी ऑफिसर, केपी कॉलेज), संदीप नागर (प्रोफेसर, केपी कॉलेज), डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड डॉ. मधु राजेश तिवारी तथा सुश्री वीना कौशल (प्लाटून होमगार्ड) उपस्थित रहे। इस सत्र में विद्यार्थियों को भूकंप से पूर्व तैयारी, शमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी दी गई। साथ ही खोज एवं बचाव, प्राथमिक चिकित्सा तथा आपदा के दौरान आवश्यक कौशलों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। वक्ताओं द्वारा भूकंप के दौरान खोज एवं बचाव की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें आंतरिक एवं बाहरी परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपाय तथा आपातकालीन प्राथमिक उपचार का अभ्यास कराया गया। कार्यशाला में लगभग 50 विद्यार्थी एवं 50 शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को भूकंप आपदा से संबंधित किट का वितरण भी किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा जोखिम को कम करना तथा विशेष रूप से भूकंप के समय सही तैयारी और जागरूकता विकसित करना है।

0 Comments