अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महेश सोशल ग्रुप ने महिलाओं का किया सम्मान
देवास। माहेश्वरी समाज देवास के संगठन महेश सोशल ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मान समारोह में सुमन मूदडा, विजयलक्ष्मी भूतड़ा, मंजू भूतड़ा, उमा रमेश डागा, उमा कैलाश डागा, अंजू तोतला, मंगला परवाल, मधु परवाल , उमा परवाल, मधु ईनाणी, प्रतिभा भूतड़ा आदि को दुपट्ा पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय आंचल प्रमुख श्रीमती सुमन मूंदड़ा ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि एक शिक्षित नारी, दो परिवारों को शिक्षित करती है। एक सशक्त नारी, पूरे समाज को आगे बढ़ाती है। आइए, हम महिलाओं का सम्मान करें और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दें। कार्यक्रम मेें 13 पुरूषों ने महिलाआंे का सम्मान किया। इसके पश्चात महिलाओं ने फूलों से होली खेली अंत में सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मूंदड़ा ने दी।
0 Comments