Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन का होली मिलन समारोह संपन्न

भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन का होली मिलन समारोह संपन्न
देवास। भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन का होली मिलन समारोह बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि देवास विधायक राजमाता  श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्रीमती पवार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की इस प्रकार की पहल के लिए संगठन को शुभकामनाएं प्रेषित की  ओर आश्वस्त किया कि संगठन की प्रत्येक देश हितार्थ गतिविधियों में उनका पूरा सहयोग रहेगा।  संगठन किसान ओर मजदूर वर्ग के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है जिसकी देश को आवश्यकता है। इस अवसर पर मनोरमा, वीणा के साथ कई महिलाए एवं  बच्चे भी उपस्थित थे। दो भजन मंडलियों भजनों के साथ, नृत्य, फूलों से वर्षा कर इस उत्सव को मनाया। करीब 150 से अधिक कार्यकर्ता, महिला सदस्य एवं पदस्थ अधिकारी उज्जवला व्यास, हिरामणी, विद्या, भागवती, बेबी, रेखा, संगीता, माधुरी, हर्षा, चेतन, आनन्द, अनुप एवं किसान भाई उपस्थित थे। भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना भरोसिया के द्वारा सभी कार्यकर्ता को स्टील ट्रे का उपहार दिया गया। स्वल्पाहार और गर्मी का मौसम देखते हुए ठंडी छांछ पिलाकर समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...