देवास:राष्ट्रीय मेरिट कम मिंस परीक्षा में एकीकृत शा मा वि टिगरिया सांचा देवास विद्यालय की छात्रा कु विद्या झाला (कक्षा 8वी) ओर छात्र राजपाल चौहान ( कक्षा 8वी) का चयन होने से टिगरिया सांचा विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय स्टॉफ द्वारा कु विद्या झाला ओर राजपाल चौहान का फूल माला से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय मेरिट मिंस परीक्षा में बच्चों का चयन विद्यालय स्टॉफ द्वारा बच्चों के शिक्षण में कड़ी मेहनत का परिणाम है। विद्यालय स्टॉफ द्वारा कु विद्या झाला ओर राजपाल चौहान को बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

0 Comments