Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस देगी ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस देगी ज्ञापन 
देवास। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर किसानों की लगातार बढ़ती समस्याओं को देखते हुए देवास जिला किसान कांग्रेस के आव्हान पर आज 25 मार्च को सुबह 11 बजे भोपाल चौराहा से किसानो के साथ देवास कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें 

सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है जबकि गेहूं की एमएसपी खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी सरकार से मांग है की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाई जाए,ताकि किसान गेहूं बेचकर बिना ब्याज के ऋण चुका सकें,अमेरिका के साथ ट्रेड डील में सोयाबीन ऑयल के टैक्स-फ्री आयात पर रोक लगाई जाए, जिससे देश के किसानों को नुकसान न हो,बरलाई शक्कर फैक्ट्री शिप्रा में निवेश करने वाले देवास एवं इंदौर के किसानों को उनकी जमा राशि का मुआवजा दिया जाए,बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा एवं बीमा राशि दी जाए।गेहूं की खरीदी 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाए। किसानों के बकाया बिजली बिलों की वसूली पर रोक लगाकर माफ या आसान किश्त बनाकर राहत दी जाए।गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए वर्तमान समय में गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के कारण किसान एवं आम नागरिक पहले से ही परेशान हैं गैस सिलेंडर की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा वितरण व्यवस्था को सुचारू किया जाए।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...