अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में मातृशक्ति का सम्मान
देवास : [शकील कादरी] अमलतास विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'मातृशक्ति सम्मान' समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं की शक्ति और उनके समर्पण को सराहा गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर देवास श्रीमती अंशु जावला, और डिप्टी डायरेक्टर सामाजिक न्याय श्रीमती संगीता यादव उपस्थित रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला शक्ति को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की "आज चिकित्सा का क्षेत्र हो या समाज सेवा, मातृशक्ति हर मोर्चे पर अपनी योग्यता सिद्ध कर रही है। एक महिला जब शिक्षित और सशक्त होती है, तो वह पूरे परिवार और समाज के स्वास्थ्य की रक्षक बनती है। अमलतास विश्वविद्यालय द्वारा महिला शक्ति का यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि आने वाली पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। हमें गर्व है अमलतास ग्रुप की सभी महिला चिकित्सक, कर्मचारी, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में जुटे हैं।"
इस अवसर पर अमलतास विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शरद चन्द्र, डीन डॉ. ए.के. पीठवा, कुलसचिव श्री संजय रामभोले अस्पताल निदेशक डॉ. प्रशांत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, एवं आगंतुकों, चिकित्सकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ. संगीता तिवारी ,डॉ. नीलम खान, डॉ. अनीता घोडके, डॉ. स्नेहा सहाय यूथंम, डॉ. योगेंद्र भदौरिया, डॉ. अंजलि मेहता, डॉ. आस्था नागर, डॉ. भारती लाहोरिया सहित सभी चिकित्सक , शिक्षक उपस्थित रहे।
अमलतास वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन महोदय द्वारा बताया गया की "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। महिलाएं न केवल परिवार, बल्कि राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं। हमारा विश्वविद्यालय नारी सशक्तिकरण के प्रति सदैव समर्पित है।"

0 Comments