देवास: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद ने बताया कि विगत दिनों श्री राजेन्द्र मोहरी, संचालक सदगुरु मोटर्स (होंडा) शोरूम, देवास द्वारा थाना बीएनपी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात आरोपी द्वारा रात्रि में शोरूम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, कैश काउंटर एवं तिजोरी को क्षतिग्रस्त कर ₹47,892/- नगद एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिये गये।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बीएनपी में अपराध क्रमांक 240/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मश्रुका बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बीएनपी निरीक्षक प्रीती कटारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे कैमरों से अपराधी तक पहुंची पुलिस । विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य, मुखबिर तंत्र, डिजिटल सर्विलांस का उपयोग करते हुए घटनास्थल एवं संभावित मार्गों के लगभग 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। सीसीटीवी विश्लेषण से आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट हुईं तथा यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा मक्सी रोड स्थित होम डेकोर शॉप में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था । लगातार 07 दिवस तक बहु-राज्यीय स्तर पर पतारसी कर पुलिस टीम ने आरोपी सचिन गौहर को भोपाल बायपास से गिरफ्तार किया
गिरफ्तार आरोपी सचिन गौहर पिता प्रेम सिंह गौहर उम्र 44 वर्ष निवासी नई बस्ती तिकोनिया, मुरार, ग्वालियर
आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि
मध्यप्रदेश राजस्थान • महाराष्ट्र में 65 से अधिक चोरी, सेंधमारी एवं संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज।
आरोपी एक शातिर, संगठित एवं अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय आदतन अपराधी है।
कुल जप्त मश्रुका ₹2,28,150/-
देवास पुलिस का संदेश
ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत स्थापित जनसहभागिता आधारित सीसीटीवी नेटवर्क अपराधियों के विरुद्ध मजबूत सुरक्षा कवच सिद्ध हो रहा है। अब अपराध कर बच निकलना अत्यंत कठिन है।
सराहनीय योगदान
उक्त महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी बीएनपी निरीक्षक प्रीती कटारे, सउनि कमलसिंह ठाकुर, प्रआर अभिषेक पाण्डेय, आर संदीप यादव, शंकर डोडियार, सिराज, उमेश, दीपेन्द्र शर्मा एवं साइबर सेल के प्रआर सचिन चौहान एवं शिव प्रताप सिंह सेंगर की विशेष भूमिका रही।

0 Comments