Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

132 बार रक्तदान करने पर रक्तवीर डॉ. अभिजीत तायड़े का सम्मान किया

132 बार रक्तदान करने पर रक्तवीर डॉ. अभिजीत तायड़े का सम्मान किया 
 देवास: अमलतास यूनिवर्सिटी, देवास द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री जगदीश देवड़ा, अमलतास एवं इंडेक्स ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, अमलतास यूनिवर्सिटी के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया, देवास विधायक राजमाता श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाट पिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी, देवास भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राय सिंह सेंधव एवं आदि द्वारा 132 बार रक्तदान करने एवं नशामुक्त अभियान चलाने के लिए  इंडेक्स एवं अमलतास मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर रक्तवीर डॉ अभिजीत तायड़े  का सम्मान किया गया !!

डॉ.अभिजीत तायड़े पिछले 28 वर्षों में 132 बार रक्तदान कर मिसाल की कायम..

इंदौर रक्तवीर नाम से मशहूर, इंदौर गौरव अवार्ड एवं अन्य कई प्रमुख अवार्डों से सम्मानित डॉ.अभिजीत तायड़े पिछले 28 वर्षों से लगातार रक्तदान कर रहे है। उनका का मानना है कि हर किसी को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि जीवन में इससे बड़ा महादान कुछ नहीं है।
इंडेक्स एवं अमलतास मेडिकल कॉलेज में डायरेक्टर  के पद पर पदस्थ रक्तवीर डॉ.अभिजीत तायड़े ने अभी तक अपने जीवन काल में 132 बार रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है।
विज्ञानं नगर, इंदौर निवासी  डॉ.अभिजीत तायड़े ने बहुत कम उम्र में ही लक्ष्य बना लिया था की वे हर जरुरतमंद को रक्तदान करेंगे।
इस अवसर पर ओ-पॉजिटिव रक्त समूह वाले रक्तवीर डॉ. अभिजीत तायड़े ने बताया की वो हर समय रक्तदान के लिए तैयार रहते है। रक्तदान करने वाले दानदाताओं के प्रयासों ने ना जाने कितने लोगों की जान बचाई है और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई है।ऐसे लोग निस्संदेह समाज के हीरो होते हैं। जिनकी प्रेरणा से और लोग भी आगे आकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित होते हैं।
इस अवसर पर रक्तवीर डॅा.अभिजीत तायड़े ने बताया कि हम केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहते है, बल्कि दूसरों की मदद के लिए अपना रक्तदान समूह "डोनेट ब्लड, सेव लाइफ" भी बना हुआ है। जिसमे हर जरुरतमंद को कभी भी, कही भी रक्त की जरुरत होती है तो समूह में से कोई भी सदस्य रक्तदान करने के लिए पहुँच जाता है।अगर किसी को भी रक्त की आवश्यकता हो तो इनके मोबाइल नंबर 9630098978 , 9977070185  पर संपर्क कर सकते है। इस ग्रुप के माध्यम से वे थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रक्त उपलब्ध कराते हैं।
इनके रक्तदान समूह द्वारा इसके अलावा, नशामुक्ति एवं अन्य बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ये हर जगह कैंप लगाते हैं। उनकी यह पहल उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है।

थैलसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त सबसे आवश्यक

डॉ. अभिजीत तायड़े का कहना है कि हर व्यक्ति को हर 3 महीने में रक्तदान करना चाहिए।  जिन बच्चों को थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियां होती हैं। उनके लिए रक्त हर 15 दिन में आवश्यक होता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान के कई फायदे होते हैं। जिन्हें लोगों को समझने की आवश्यकता है। जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल जाने से उनकी जान बचाई जा सकती है और इस निःस्वार्थ सेवा के बदले में ईश्वर से यही प्रार्थना की जाती है, कि दाता और प्राप्तकर्ता दोनों को स्वस्थ और सुखी जीवन मिले। इसीलिए डॉ अभिजीत तायड़े ने अपनी जिंदगी को मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
इस अवसर पर डॉ. शरदचंद्र वानखेड़े कुलपति अमलतास यूनिवर्सिटी, डॉ जगत रावत, श्री दीपक मिश्रा, डॉ.विनोद यादव, डॉ. योगेन्द्र सिंह भदोरिया, डॉ रितेश विश्वकर्मा, डॉ.सी.एल.यादव, श्री विकास मंडाड,श्री देवेंद्र दुबे, डॉ मनीष शर्मा,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे !
इस अवसर अमलतास एवं इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं वॉइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने रक्तवीर डॉ अभिजीत तायड़े को बधाई दी और कहा के ये अमलतास और इंडेक्स परिवार के लिए बड़े ही गर्व का विषय है के आपने 132 बार रक्तदान करके बहुत से लोगो की जिंदगी बचाई है और नशामुक्त अभियान, मानव हीत के लिए बहुत अच्छा कार्य किया !
आपको अमलतास एवं इंडेक्स परिवार की और से बहुत बहुत बधाई !!

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...