Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

21 जोड़ो का निशुल्क सामुहिक निकाह सम्मेलन 26 को, तैयारियां पूर्ण

21 जोड़ो का निशुल्क सामुहिक निकाह सम्मेलन 26 को, तैयारियां पूर्ण
देवास। निशुल्क सामुहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन नागदा में होने जा रहा है। या रब ग्रुप की जानिब से होने वाला निकाह सम्मेलन 26 अप्रैल को हाजी हुसैन शिकारी बाबा की बावडी, रसुलपुर रोड नागदा में होगा। सदर युनुस ठेकेदार ने बताया कि 21 जोड़ो के होने वाले निकाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर संस्था के सदस्यों की बैठक भी शुक्रवार को आयोजन स्थल पर हुई। जिसमें संस्था सदस्य इस्माईल अटा, इमरान शिकारी, इमरान टेंकर, अजीम हाजी, रऊफ सेठ एवं उस्मान गनी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर तैयारियो का जायजा लिया। सदर युनुस ने बताया कि निकाह पूरे रीति-रिवाज और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। सम्मेलन में देवास सहित इंदौर, उज्जैन व आसपास के जिले से दूल्हा-दुल्हन अपने परिवारों के साथ शामिल होंगे। सभी नवविवाहित जोड़ों को कन्यादान स्वरूप 52 प्रकार के बर्तन, कूलर, अलमारी, बुरखा, मिक्सर, प्रेस, बेड और बिस्तर सहित गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया जाएगा। पूरा निकाह सम्मेलन दो बीघा खुली जमीन होगा, जिसमें हर जोडो को अलग-अलग स्थान दिया जाएगा। साथ ही पानी, भोजन व पार्किंग की भी व्यवस्था रखी गई। संस्था सदस्यों का कहना है कि हमारे बुजुर्गो द्वारा कई वर्ष पहले इस प्रकार का आयोजन हुआ था, उसी परम्परा को पुन: शुरू करने के उद्देश्य से निशुल्क सम्मेलन करने की शुरूआत हमारे द्वारा सभी के सहयोग से की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...