Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को, देवास जिले के डाकघरों में मिलेगी सुविधा

आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान 25 अप्रैल को, देवास जिले के डाकघरों में मिलेगी सुविधा
देवास। आम नागरिकों की सुविधा के लिए 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जिला देवास के विभिन्न डाकघरों में आधार नामांकन एवं अपडेट हेतु विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रधान डाकघर देवास सहित सोनकच्छ, हाटपिपलिया, कन्नौद, खातेगांव एवं बागली डाकघरों में नागरिक अपने आधार कार्ड से जुड़े आवश्यक संशोधन जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट आसानी से करवा सकेंगे। यह सेवा भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगी। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित डाकघरों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को त्वरित और सहज सेवा मिल सके। पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर देवास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान के लिए 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को संबंधित डाकघरों में टोकन वितरित किए जाएंगे। इच्छुक नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते टोकन प्राप्त कर लें, ताकि 25 अप्रैल को अपने आधार संबंधी कार्य बिना किसी परेशानी के पूर्ण करा सकें। पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर, देवास सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस विशेष अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित डाकघरों में पहुंचें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...