अमलतास विश्वविद्यालय में 'दीक्षांत समारोह' का आयोजन संपन्न,,
300 से अधिक विद्यार्थियों को पूर्णत: प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक दिए गए
देवास: [शकील कादरी] अमलतास विश्वविद्यालय में वार्षिक 'दीक्षांत समारोह' सफलता पूर्वक संपन्न हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार, विशिष्ठ अतिथि श्री जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री म.प्र.,निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग अध्यक्ष डॉ. खेम सिंह डेहरिया,देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार, हाटपिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी जिला अध्यक्ष भाजपा श्री रायसिंह सेंधव,श्री राजेश यादव, अमलतास ग्रुप के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया,चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया, विश्वविद्यालय प्रो. चांसलर डॉ. सलिल भार्गव, बांगर सरपंच श्री दिलीप जाट, एवं समस्त विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता,प्राचार्य अन्य जनप्रतिनिधि,ग्रुप पदाधिकारी,डॉक्टर, कर्मचारी,विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान से किया गया विद्यार्थियों द्वारा श्री गणेश वंदना की गई !
उपस्थित जन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अमलतास विश्वविद्यालय के इस दीक्षांत समारोह में आकर में गौरांवित महसूस कर रहा हूं। मैं आज आप सभी को इसके लिए विशेष शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आज आप जीवन के दूसरे पड़ाव पर पहुंच गए है। यहां से आपको बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना का संकल्प लेकर जाना है और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाना है। अमलतास मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ वर्ष 2016 में हुआ तब से आज तक दिन-ब-दिन यह लगातार चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयां प्राप्त कर रहा है। अब तक यहां 01 हजार से अधिक एमबीबीएस डॉक्टर बने है। इसके साथ ही बीएचएमएस, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टॉफ सहित अन्य चिकित्सा क्षेत्र की पढ़ाई के विद्यार्थियों ने चिकित्सा के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ाया है। अब यह विश्वविद्यालय हो गया है। इसके लिए उन्होंने फाउंडर चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया और चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया को धन्यवाद दिया। साथ ही अमलतास अस्पताल द्वारा संचालित अमलतास नशा मुक्ति केंद्र का निरिक्षण कर केंद्र की सराहना की | एवं नशामुक्ति भारत की शपथ भी दिलाई गई |
कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा की मैं इन सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।
समारोह को संबोधित करते हुए देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार जी ने विश्वविद्यालय और अस्पताल के सेवा कार्यों की सराहना की।
समारोह में उपस्थित हाटपिपलिया विधायक श्री मनोज चौधरी ने सभी स्नातक छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस समारोह में 300 से अधिक विद्यार्थियों एमबीबीएस ,एमडी ,एमएस एमसीएच नर्सिंग एवं बीएससी नर्सिंग,और बीपीटी को स्नातक एवं स्नाकोत्तर छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियाँ ,पूर्णत: प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक दिए गए। साथ ही अमलतास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ शरदचंद्र वानखेड़े एवं कुलसचिव श्री संजय रामबोले द्वारा सभी माननीय अतिथियों की उपस्थिति में श्री राय सिंह सेंधव जिला अध्यक्ष देवास को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु एवं रिटायर्ड आई. ए. एस. ऑफिसर( भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी) श्री राकेश सिंह जी को प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य हेतु "डी. लिट" की मानक उपाधि प्रदान की गयी। कार्यक्रम में अमलतास ग्रुप द्वारा बनाई गई डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई। एवं पुस्तक का विमोचन भी हुआ। सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई।

0 Comments