सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यशाला का आयोजन
देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत माॅडल यूनाइटेड नेशन संयुक्त राष्ट्र संघ की दो दिवसीय बौद्धिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मनोज चैधरी विधायक हाटपिपलिया, एवं देवास के जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सुभाष चौधरी, जिला न्यायालय के न्यायाधीश आदेश कुमार जैन, प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह, विद्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा द्वारा किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि दो दिन तक चली इस कार्यशाला में 120 छात्र प्रतिनिधियों ने उत्साह से भाग लिया।
इस कार्यशाला में विचारोत्तेजक चर्चाओं, कुटनीतिक विचार, सार्वजनिक संवाद, आलोचनात्मक सोच, वार्ता और वैश्विक जागरूकता जैसे कौशलों को निखारने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान किया गया।
माॅडल यूनाइटेड नेशन की यह कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्द्धक और परिवर्तनशील अनुभव के रूप में रही। जिसने छात्रों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यापक दृष्टिकोण से सशक्त बनाया, साथ ही सहयोग और सार्थक संवाद की भावना को बढ़ावा दिया। दो दिन चली इस गतिविधि के अंदर विभिन्न श्रेेणियों में पुरस्कार का वितरण भी किया गया व प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

0 Comments