Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भोपाल हाईवे जेतपुरा में प्याऊ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा

भोपाल हाईवे जेतपुरा में प्याऊ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा
देवास। भीषण गर्मी के बीच जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेतपुरा स्थित भोपाल हाईवे पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस प्याऊ का उद्घाटन समाजसेवी मदन सिंह धाकड़ द्वारा किया गया। गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस प्याऊ का संपूर्ण संचालन भी मदन सिंह धाकड़ द्वारा ही किया जाता है।
हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए यह पहल विशेष रूप से राहतभरी साबित होगी। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें कान्हा धाकड़, ओंकार सिंह दरबार, शाकिर शेख़, गब्बर सिंह एवं धर्मेंद्र बकोरिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...