Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

यादव गवली समाज के सगाई एवं लगन का कार्यक्रम हुआ संपन्न, अक्षय तृतीया पर होगा सामूहिक विवाह

यादव गवली समाज के सगाई एवं लगन का कार्यक्रम हुआ संपन्न, अक्षय तृतीया पर होगा सामूहिक विवाह
देवास। यादव गवली समाज के अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर रविवार को सगाई एवं लगन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। रविवार को राधा कृष्ण मंदिर में 16 जोड़ों का सगाई एवं लगन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें देवास सहित आसपास के जिले से वर-वधु पक्ष के लोग शामिल हुए। पूर्व पार्षद अर्जुन यादव एवं पार्षद रामदयाल यादव ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें 16 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। उसी को लेकर सगाई एवं लगन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देवास सहित आसपास के जिलों के वर-वधु इसमें शामिल होंगे, इसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। पंडित आशीष शर्मा द्वारा सगाई एवं लगन का कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष हरजू यादव, उपाध्यक्ष रमेश यादव, नत्थू लाल जी यादव, शिव यादव, दिलीप यादव, संतोष यादव, अजय यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रकाश यादव, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...