सर्वजाति निशुल्क विवाह समारोह में हजारों की सख्या में शामिल हुए आमजन
देवास। श्रीराम जन्म उत्सव से लेकर श्री हनुमान जन्म उत्सव तक लगातार चल रही संगीतमय श्री राम कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान का समापन 23 कन्याओ के सामुहिक विवाह समारोह भण्डारे के साथ हुआ। श्रीराम हनुमान सेवा संचालन समिती अध्यअ दिलीप बांगर ने बताया की रामनवमी के पावन पर्व पर विगत 25 वर्षों से जरूरतमंद परिवारो की कन्याओ का निशुल्क सामुहिक विवाह सम्पन्न होता है तो वही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान प्रतिदिन किये जाते हैं। पं. आशीष अग्निहोत्री के श्रीमुख से संगीतमय श्रीराम कथा मे सैकडो की संख्या में भक्तो ने उपस्थित होकर श्रवण किया तो वही सामुहिक विवाह समारोह में हजारों की संख्या में आमजनों ने सम्मलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। जिन कन्याओ का विवाह सम्पन्न हुआ। उन्हें समिति के सवंरक्षक समाजसेवी रमेश कुमार अग्रवाल एवं बर्तन व्यापारी धन्नालाल महाजन के हाथो भेट स्वरूप बिस्तर, पलंग, बर्तन, वस्त्र, इलेक्ट्रानिक सामग्री कन्याओ को प्रदान की गई, समिती के भेरुसिंह ठाकुर, संतोष सिंह चावडा, श्रीमती आशा बांगर, दीपक गौड़, कैलाश मामा गहलोत, मुकुल बांगर, जितेन्द्र प्रजापती, रिंकेश राव जाधव, हेमंत चव्हाण, भालेराव मिसाल के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता ने कार्यकम सम्पन्न कराने में सहयोग किया। पं. मधुसुदन पाठक ने हिन्दु समाज की रिती अनुसार मंत्रो उच्चारण के साथ विवाह सम्पन्न कराया।

0 Comments