सेवानिवृत्ति पर ओमप्रकाश पांचाल का सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज जिला देवास ने किया स्वागत, अभिनंदन
देवास। सनफार्मा कंपनी में 41 वर्षों तक सेवा देने के बाद ओमप्रकाश कारपेंटर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर महावीर नगर स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। यहां सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज जिला देवास के पदाधिकारियों ने श्री कारपेंटर का स्वागत, अभिनंदन करते हुए दीर्घायु, यशस्वी और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। स्वागत अवसर पर सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज जिला देवास के अध्यक्ष पीडी शर्मा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पांचाल, सचिव ओमप्रकाश कारपेंटर (सर), श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश बरानिया, अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा देवास अध्यक्ष पप्पू शर्मा, अनिल पांचाल, विष्णु पांचाल, मुकेश पांचाल, सुरेश कारपेंटर, बाबूलाल कारपेंटर, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री कारपेंटर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के साथ ही सकारत्मक और रचनात्मक कार्यों में भी अग्रणी रहे हैं। समाज उत्थान में भी श्री कारपेंटर काफी सक्रिय हैं। जानकारी धर्मेंद्र पिपलोदिया ने दी।

0 Comments