Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मेगा स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों हितग्राहियों ने लिया लाभ,,,पीएम के मन की बात विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी

मेगा स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों हितग्राहियों ने लिया लाभ,,,

पीएम के मन की बात विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी
देवास। रविवार को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में भाजपा सद्गुरु शीलनाथ मंडल द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। इसके पूर्व देवास विधायक की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनी। मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान एवं एडव्होकेट राजवर्धनसिंह सिकरवार ने बताया कि रविवार को अमलतास अस्पताल के सहयोग से आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार उपस्थित थी। वहीं अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, विजयसिंह पंवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, वरिष्ठ नेता मदनलाल कहार,
भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, प्रदेश मंत्री संजय दायमा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री आशीष झाला, रघुवीरसिंह भदौरिया, डॉ. आकाश प्रतापसिंह सोलंकी, जुगनू गोस्वामी, कपिलसिंह पंवार, रजतपाल सिंह राजपूत, नवीनसिंह सोलंकी आदि मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, देवेंद्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, मधु शर्मा, भरत व्यास, अजय पहाडिय़ा, अर्जुन चौधरी, दुर्गेश चिल्लोरिया आदि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर मन की बात के माध्यम से भारत वर्ष में जागरुकता लाने का प्रयास कर रहे है और हमारा देश उनके नेतृत्व में विकसित होता जा रहा है। हमारे युवाओं ने आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, जो प्रशंसनीय कार्य है। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। स्वास्थ्य शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों व अमलतास अस्पताल की टीम का विधायक सहित अन्य अतिथियों ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया एवं आभार अनिलराजसिंह सिकरवार ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...