उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रभारी मंत्री ने पुष्पलता सोनगरा को किया सम्मानित
देवास। मप्र के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हार स्मृति मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। हमारे बढ़ते कदम वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष व भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री पुष्पलता सोनगरा को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा,देवास विधायक गायत्रीराजे पवार सहित अन्य अतिथियों ने शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, महापौर गीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।

0 Comments