Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता में लापरवाही पर आयुक्त सख्तएक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने के निर्देश

स्वच्छता में लापरवाही पर आयुक्त सख्त
एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने के निर्देश
देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने सभी वार्डों के एसआई एवं दरोगाओं से अलग-अलग जानकारी ली। उन्होंने वार्डों में सफाई व्यवस्था, बैकलेन, नाला-नाली सफाई, बैनर-पोस्टर-पैम्फलेट हटाने, गार्डनों की सफाई, सीएंडडी वेस्ट उठवाने, खुली नाली ढंकने, खुले प्लाटों पर कचरे की जानकारी, बर्निंग पॉइंट, रोड स्वीपिंग, जीवीपी कार्य पर फोकस, बैकलेनों का सौंदर्यीकरण, फोकस पॉइंट पर पेवर्स ब्लॉकों की स्थिति, डंप कचरा उठाने सहित प्रतिदिन सफाई को लेकर समीक्षा की।
जिस वार्ड में जो कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। वार्ड 9, 29, 31, 32, 34, 35, 37, 38, 39, 40, 42, 12, 13, 6, 7 और 3 में नालियों की सफाई नहीं होना, सीएंडडी वेस्ट पड़ा होना, निर्माण कार्य को ग्रीन नेट से नहीं ढंकवाया जाना, प्रमुख चौराहों की दीवारों से पैम्फलेट नहीं हटाना, वार्डों में कचरा पॉइंट पाया जाना आदि व्यवस्थाओं को लेकर दरोगाओं द्वारा रुचि लेकर कार्य नहीं करने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त की तथा एक सप्ताह में व्यवस्थाएं पूरी सुधारने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जिन स्थानों पर कचरा डंप था तथा बर्निंग पॉइंट पर सुधार कर फोटो सहित रिपोर्ट देने को कहा।
आयुक्त ने दी कार्य में लापरवाही पर सेवा समाप्त की चेतावनी
आयुक्त के निरीक्षण में वार्ड 15, 21, 22, 24, 25 में सड़कों पर कचरा पाये जाने पर दरोगाओं को सख्त हिदायत दी तथा पुनरू कार्य में लापरवाही होने पर वेतन काटने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। वहीं वार्ड 36 में सफाई के दौरान दरोगा द्वारा पुनरू लापरवाही करने पर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी। इसी प्रकार वार्ड 39 में कचरा पॉइंट पर दोनों समय कचरा संग्रहण वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए।
स्वच्छता के मापदंडों में सुधार लाना
कुछ वार्डों में दरोगा एवं सफाई मित्रों के द्वारा निर्धारित समय से कम समय सफाई की जा रही है। इसको लेकर आयुक्त ने वार्डों में प्रातरू निर्धारित समय से 10 बजे तक कार्य करना, नालियों की शत प्रतिशत सफाई, स्वीपिंग मशीन से रोड सफाई, लिटर पिकिंग, खाली प्लाट कचरा मुक्त, निर्माण कार्यों में नेट बनवाना, वार्डों में पड़े सीएंडडी वेस्ट उठवाना एवं चालानी कार्रवाई करना, मेन होल ठीक करवाना, फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर्स हटवाना, ब्लॉकों की रिपेयरिंग करवाना, गार्डनों में प्रतिदिन सफाई, कंपोस्ट पिट रिपेयर एवं उसका उपयोग करना, गार्डनों में भी लिटरबिन लगाना, बर्निंग पॉइंटों पर फोकस, चेम्बरों की सफाई, व्यर्थ पानी बहाने पर चालानी कार्रवाई करना, अमानक पॉलिथीन पर चालानी कार्रवाई, सेग्रीगेशन में और सुधार करना, सीटी-पीटी तथा यूरिनल की सफाई पर पूरी तरह से कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने एसबीएम प्रभारी सौरभ त्रिपाठी व जगदीश वर्मा को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।




Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...