सलमान बेग शहर कांग्रेस महामंत्री नियुक्त
देवास। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी देवास शहर की जिला कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया गया है। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी देवास की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में देवास के युवा समाजसेवी सलमान बेग को प्रदीप चौधरी की अनुशंसा पर शहर महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। शहर महामंत्री नियुक्त होने पर सलमान बेग ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री बैग नियुक्ति पर शहर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाजी शेख (गोलू हाजी), डॉ. श्याम पटेल, अशोक पटेल, तोसिफ पठान, अमन शेख, इस्तीकार अली, सोहेल अली, समीर शिकारी, आसिफ कव्वाल सहित अन्य साथियों ने उन्हें मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दी।

0 Comments