Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लगन और अनुशासन ही सफलता का आधार है... बीआरसी वर्मा

लगन और अनुशासन ही सफलता का आधार है... बीआरसी वर्मा
देवास: लगन एवं अनुशासन सफलता का आधार है।  विद्यार्थी को अपने शिक्षक का अनुसरण करना चाहिए। उक्त विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में बीआरसी श्री किशोर वर्मा ने प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया की विद्यालय में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के विशेष अतिथि  सानोह कंपनी उप प्रबंधक देवेंद्र तिवारी, गिरधर राठौड़,प्रधानाध्यापक संतोष मस्कोले,खेल युवक कल्याण विभाग के जावेद पठान,बी एन पी शासकीय माध्यमिक विद्यालय की  श्रीमती ज्योति मित्तल, वंदना भावसार थे। 
श्री तिवारी ने कहा कि सतत प्रयास से निश्चित सफलता  मिलती हैं। श्री मस्कोले  ने कहा कि  अच्छे विचार हमारे जीवन का आधार बनते हैं। सभी बच्चों को ज्ञानवर्धक पुस्तक,एवं स्टेशनरी वितरित की गई। टिगरिया सांचा के प्रधानाध्यापक संतोष मस्कोले का विद्यालय में श्रेष्ठ कार्य करने हेतु सम्मान किया गया।इस अवसर पर श्रीमती नाजमा खान,शकुंतला मालवीय, प्रियंका गौड़ सूर्यबाला बघेल राजेश चौहान एवं शिक्षक पालक समिति सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट  के सदस्यों  ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...