हेमराज गोखले अजाक्स जिलाध्यक्ष नियुक्त
देवास। म.प्र.अजाक्स प्रांत द्वारा हेमराज गोखले को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष देवास नियुक्त किए जाने पर अजाक्स तहसील देवास एवं कबीर दीनोदय मासिक पत्रिका देवास द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष श्री गोखले का स्वागत किया गया। इस अवसर पर तेजकुमार चौहान,दयाराम मालवीय, छगनलाल सोलंकी, मेहरबान सिंह चौहान, राजेन्द्र कुमार सुमन, गोवर्धन लाल गेहलोत (समाज सेवी), सुरेश चन्द्र सोलंकी, भगवान सिंह धानक आदि उपस्थित रहे।

0 Comments