Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

माहेश्वरी जिला सभा द्वारा समाज की विभुतियों एवं शासन द्वारा नियुक्त एल्डरमेनों का सम्मान

माहेश्वरी जिला सभा द्वारा समाज की विभुतियों एवं शासन द्वारा नियुक्त एल्डरमेनों का सम्मान
देवास। महेश नवमी महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन देवास जिले के लकुड़िया गांव में शनिमंदिर धाम में किया गया। जिला माहेश्वरी सभा के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मूंदड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दौरान प्रभात फेरी/शोभायात्रा, भगवान महेश का अभिषेक, महेश वंदना एवं रंगोली जैसी चार प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनके विजेताओं को लगभग 81 हजार रुपये की राशि के पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर की डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिगी रहीं, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी एवं उद्योगपति रमेशचंद्र चितलांगिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल लखोटिया उपस्थित रहे। मंच पर जिला अध्यक्ष कैलाश डागा, महामंत्री प्रकाश मंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र ईनाणी, मुरलीधर मानधन्या, मनोज होलानी एवं नरेंद्र छापरवाल भी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं आतिथ्यकर्ता रामगोपाल चांडक एवं मनीष चांडक रहे। उल्लेखनीय है कि छोटे से गांव लकुड़िया में माहेश्वरी समाज का केवल एक ही परिवार निवास करता है, जिसके बावजूद चांडक परिवार ने पूरे आयोजन की मेजबानी उत्साहपूर्वक की।
कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से हुई, जिसकी प्रस्तुति माधवी चांडक, कीर्ति चांडक एवं पूजा चांडक ने दी। स्वागत गीत अनन्या चांडक, स्तुति चांडक एवं रूही चांडक द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण मधुसूदन चांडक ने दिया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र के 9 बुजुर्ग समाजसेवियों का शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। साथ ही एल्डरमैन पद पर नियुक्त डॉ. मोहन कोठारी एवं प्रदीप मंत्री का भी स्वागत किया गया। लकुड़िया स्थित प्राचीन शनि मंदिर समिति द्वारा सभी अतिथियों का साफा बांधकर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह से पूर्व सत्र की अंतिम जिला बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें महामंत्री प्रकाश मंत्री ने गतिविधियों की जानकारी दी एवं आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष दिनेश एम भूतड़ा ने दी। जिला अध्यक्ष कैलाश डागा ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष मुरलीधर मानधन्या ने किया तथा आभार प्रदर्शन मनीष चांडक ने किया। चांडक परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं समाजजनों को हनुमानजी का चित्र भेंट किया गया। वहीं चितलांगिया जी ने उपस्थित सभी महिला-पुरुषों का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...