Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता सर्वेक्षण अन्तर्गत किये जा रहे कार्याे की आयुक्त ने की समीक्षा

स्वच्छता सर्वेक्षण अन्तर्गत किये जा रहे कार्याे की आयुक्त ने की समीक्षा
देवास। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए वार्डाे में की जाने वाली साफ सफाई, बेकलेन सफाई, पेवर्स ब्लाक सफाई, डिवाईडरों की सफाई, नालियों की सफाई, गार्डनों की सफाई, ग्रीनकृरी, गार्बेज गीला, सुखा मिक्स कचरा नहीं आने को लेकर किये जाने वाले कार्याे के निर्देश आयुक्त दलीप कुमार ने पर गत सप्ताह किये जाने वाले तैयारियों एवं वार्डाे के आयुक्त ने गत सप्ताह वार्ड के स्वच्छता निरीक्षकों एवं वार्ड दरोगाओं को निर्देश दिये थे। जिसकी समीक्षा बुधवार 8 अप्रेल को बैठक के दौरान आयुक्त ने की।
आयुक्त ने सर्वेक्षण गाईड लाईन अनुसार वार्डाे में जो कार्य शेष हैं उन्हें आगामी 4 दिवस में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। वहीं रात्रीकालीन सफाई को लेकर दिशा निर्देश देते हुए अमानक पॉलिथीन जप्त कर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश के साथ मुख्य मार्गाे, चौराहों से अस्थाई अतिक्रमण, मुख्य मार्गाे एवं चौराहों एवं वार्डाे से बेनर, पोस्टर हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिये। जिन स्थानों पर लीटरबिन सुधार एवं नवीन लीटरबिन लगाई जाना हैं उन स्थानों पर समय सीमा के कार्य संपादित किये जाने हेतु कहा। वार्डाे मे चल रहे निर्माण कार्य स्थलों को ग्रीन नेट से कवर करावये जाने हेतु कहा। नाला, नाली बेकलेन की गाद सफाई के दौरान सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर कार्य करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कहा।
आयुक्त ने आगामी 4 दिवस में शेष रहे कार्याे का शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश के साथ सार्वजनिक शौचालयों, बस स्टेण्ड, मुख्य चौराहो की निरंतर सफाई हो,सभी प्रतिष्ठानों पर गीले एवं सुखे कचरे के लिए लीटरबिन हो, लीटरबिन नही पाये जाने पर चालानी कार्रवाई किये जाने के निर्देश संबंधितस्वच्छता निरीक्षकों को दिये।
पर्यावरण के सुधार को दृष्टिगत रखते हुए इंडियन बैंक शाखा देवास द्वारा सिएसआर फण्ड से 5 हजार कपडे के थेली ग्राहकों को वितरण हेतु महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार को महापौर जनसुनवाई के दौरान शाखा प्रबंधक संदीप प्रीयदर्शी,जोनल मैनेजर खिलेश वर्मा के द्वारा भेंट की गई। जिसका वितरण ग्राहकों को किया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...