Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कालूखेड़ी तालाब पर श्रमदान महापौर एवं सभापति ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

कालूखेड़ी तालाब पर श्रमदान महापौर एवं सभापति ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

देवास। 25 [शकील कादरी] अप्रैल शनिवार को नगर निगम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कालूखेड़ी तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जल संचय की दिलाई शपथ
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त दलीप कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय दायमा, निगम उपायुक्त आरती खेड़ेकर, एसबीएम प्रभारी सौरभ त्रिपाठी, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी, जनप्रतिनिधिगण, स्वच्छता टीम से विशाल जोशी, अरुण तोमर तथा आईईसी सदस्य उपस्थित रहे। सभापति रवि जैन ने महापौर के साथ सभी को जल संचय, पानी बचाओ तथा जलाशयों की सफाई के लिए शपथ दिलाई। इसके पश्चात
 तालाब पर सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान निरंतर जारी रहेगा

इस दौरान महापौर ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कालूखेड़ी तालाब पर जनभागीदारी के साथ श्रमदान कर तालाब की सफाई की जा रही है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
सभापति ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जलाशयों को सुरक्षित रखने के लिए सफाई के साथ साथ निगम द्वारा आमजनों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वार्डों व आसपास के मोहल्लों में जन अभियान के साथ हम सब मिलकर कुएं, बावड़ी और जलाशयों की सफाई में श्रमदान देकर उसे स्वच्छ रखने के लिए सतत अभियानरत रहें।
आने वाली पीढ़ी के लिए जल संचय जरूरी
विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने कहा कि जल संचय एवं जल गंगा संवर्धन के लिए हम सब को आने वाली पीढ़ी के लिए जलाशयों में पानी का संचय करना है। पानी को व्यर्थ नहीं बहाना है तथा कुएं, बावड़ी, जलाशयों का पूरा ध्यान रखते हुए निरंतर सफाई करने के साथ हमारे घरों में वर्षा के पानी का रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पानी संचय करना है। इससे हमारे जल स्त्रोत बढ़ेंगे तथा वर्षा का पानी पुनरू जमीन में जाने से ट्यूबवेल भी जीवित रहेंगे। साथ ही मोहल्ले एवं आस पड़ोस में स्वच्छता बनाए रखने के लिए संकल्पित रहना है।
जून तक चलेगा अभियान
निगम आयुक्त दलीप कुमार ने बताया कि यह अभियान मार्च में शुरू हुआ है जो जून तक चलेगा। अभियान के तहत कुएं, बावड़ी और तालाबों एवं जलाशयों की निरंतर जनसहयोग से श्रमदान कर सफाई की जा रही है। इस अभियान से आमजन को जोड़ना हमारा लक्ष्य है।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री दायमा ने कहा कि जल संचय अभियान में कालूखेड़ी तालाब पर श्रमदान में हम सब ने संकल्प लिया है कि देवास शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के साथ ही हमारे शहर के कुएं, बावड़ियों को साफ कर उन्हें जीवित रखना है तथा स्वच्छता में सहभागिता देना है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...