देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत बुधवार 8 अप्रेल को निगम बैठक हाल मे नागरिकों से उनकी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त किये। जिसमें आवास नगर के बीच मार्ग पर चेम्बर्स बनाने एवं गंदगी साफ करवाने, वार्ड 20 विकास नगर में सी.सी. रोड की सडक बनवाने, वार्ड 20 मे ही पानी की निकासी करवाने, उज्जैन रोड से अतिक्रमण हटवाने, मेंढकी में प्राचीन बावडी के संरक्षण करने के साथ ही अन्य समस्याओं के आवेदन महापौर को नागरिकों के द्वारा दिये गये। महापौर ने प्राप्त आवेदनों का निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ 6 खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसो का वितरण व्यवसाईयों को किया गया। इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, उपयंत्री विजय जाधव, श्याम सुन्दर रघुवंशी, राजेश कौशल, जीवन रावत, पलक श्रीवास्तव, सुर्यप्रकाश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, हेमंत उबनारे, विकास शर्मा, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, जितेन्द्र जायसवाल, कैलाश दशोरे एवं नागरिकगण व व्यवसाई उपस्थित रहे।

0 Comments