Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पाँचवीं बार निर्वाचन अधिकारी बने राजेन्द्र बापट, निष्पक्ष चुनाव की जताई उम्मीद

पाँचवीं बार निर्वाचन अधिकारी बने राजेन्द्र बापट, निष्पक्ष चुनाव की जताई उम्मीद
देवास। जिला अभिभाषक संघ, देवास में आगामी 2026–2028 के चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई। संघ के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभा कक्ष में कार्यकारिणी की ओर से राजेन्द्र बापट को पाँचवीं बार निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि श्री बापट पूर्व में चार सफल चुनाव सम्पन्न करा चुके हैं और इस बार भी उनसे निष्पक्ष एवं सुचारु चुनाव की अपेक्षा है। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनका सम्मान करते हुए उनके अनुभव और निष्पक्षता की सराहना की।
सिविल जज बनने पर आयुष यार्दी का सम्मान
         कार्यक्रम की शुरुआत संघ सदस्य आयुष यार्दी के सम्मान से हुई, जिनका चयन सिविल जज (छत्तीसगढ़) पद पर हुआ है। वे वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर यार्दी के पुत्र हैं। संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा ने उन्हें पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान आयुष यार्दी के माता-पिता भी उपस्थित रहे, जिससे समारोह भावनात्मक और गौरवपूर्ण बन गया। कार्यक्रम में संघ की उपाध्यक्ष गीता शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह तोमर, पुस्तकालय सचिव श्वेतांकराज शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष पंकज पंड्या ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...