शिक्षा के महत्व को समझकर भविष्य को संवारे,बिना लक्ष्य भविष्य नहीं संवर सकता -सीईओ सुश्री ज्योति शर्मा,,
स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत शासकीय राधाबाई स्कूल पहुंचकर छात्राओं से की चर्चा
देवास (शकील कादरी) मध्य प्रदेश शासन स्कूल चले हम अभियान की अनूठी पहल "भविष्य से भेंट "कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत देवास की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ज्योति शर्मा ने शासकीय राधाबाई कन्या उमावि पहुंचकर छात्राओं से भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत वार्ता की। छात्राओं से भेंट वार्ता में जिला पंचायत सीईओ ने अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्राओं से कहा कि अपनी पहचान बनाना आवश्यक है ।अपनी पहचान बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करना आवश्यक है तभी आप शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर या अन्य उच्च पदों पर आसीन होकर अपनी पहचान बनाने के साथ, आत्मसम्मान व स्वतंत्रता का जीवन व्यतीत कर पाओगी। उन्होंने लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं के जीवन का उदाहरण देते हुए भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति माननीय प्रतिभा पाटिल, वर्तमान राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू एवं प्रथम प्रधानमंत्री माननीय इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए बताया कि उक्त सभी ने मेहनत व दृढ़ संकल्प से उच्च पदों को प्राप्त करने के साथ अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सीईओ सुश्री शर्मा ने छात्राओं से कहा कि आत्म सम्मान ,कड़ी मेहनत व अधिकारों के साथ जीवन में आगे बढ़ना है ।जीवन में पैसे या धन का सम्मान नहीं होता ,पद का सम्मान होता है ।इसलिए आत्म सम्मान के साथ कार्य करना जरूरी है ।इस दुनिया में बहुत सी चीज आती- जाती हैं। लेकिन शिक्षा जीवन भर काम आती है ।इसलिए आपको समझना है। कि हम क्या पढ़ रहे हैं ,उसकी कीमत क्या है, तथा 10 वर्ष बाद आप किस रूप में अपने को स्थापित करना चाहते हो ।इसलिए लक्ष्य बनाकर ध्येय के साथ अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य व जीवन संवारने का कार्य करें।
" परिणाम उतना आवश्यक नहीं, जितना ध्येय बनाना आवश्यक है "
सीईओ सुश्री शर्मा ने पढ़ाई के समय के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान एक विषय में 99 अंक प्राप्त होने पर उन्होंने एक अंक कम आने पर अपने शिक्षकों से चर्चा की जिस पर शिक्षकों ने उन्हें समझाया कि परिणाम उतना आवश्यक नहीं जितना ध्येय बनाना आवश्यक है ।उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन में ध्येय निर्धारित कर स्टेट टॉपर की उपलब्धि प्राप्त की थी।
" भविष्य से भेंट "कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती एवं डीपीसी अजय मिश्रा भी उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रवीण मालवीय एवं बीआरसी किशोर वर्मा ने किया। इस अवसर पर जन शिक्षक संजय कारपेंटर, निसार खान, वीके साहू एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित रहे।

0 Comments